अंडर 15 फुटबाल में वाइनबर्ग व वुड स्टॉक की टीमें फाइनल में पहुंची

1 min read

मसूरी। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान व मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से आयोजित अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले में वुड स्टॉक स्कूल ने किक्स क्लब व वाइनबर्ग एलन स्कूल ने आरएन भार्गव इंटर कालेज को हरा कर फाइनल में स्थान बनाया।
सर्वे के मैदान में आयोजित अंडर 15 के पहले सेमीफाइनल में वुड स्टॉक स्कूल ने किक्स क्लब को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। वुड स्टॉक स्कूल की ओर से चारों गोल दिवित सिंह ने किए जबकि किक्स क्लब की ओर से केशव ने दो व वरूण ने एक गोल किया। वहीं दूसरे सेमीफाइल मुकाबले में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने आरएन भार्गव इंटर कालेज को 3-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। वाइनबर्ग की ओर से कार्तिक, यूहान और मनन ने एक एक गोल किए जबकि आरएन भार्गव इंटर कालेज की टीम गोल करने में सफल नहीं हो पायी। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका मनवीर, मनोज, प्रिंस, राहुल, सेमुएल, व परिवंद रावत ने निभाई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, एल टेडेल, अजय मार्क, प्रदीप रौछेला, विजय प्रकाश, वीएस नेगी, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, शिवानी भारती, पवन थलवाल, अमित भटट, सचिन गुहेर, रूचि गुप्ता, बबीता मल्ल, नरेश मल्ल, गौरव गुप्ता, मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र पडियार, अरविंद सोनकर, अमित कैंतुरा, राजेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.