संस्कृत जागरूकता यात्रा रैली निकाली

मसूरी। श्री सनातन धर्म संस्कृत  विद्यालय ने संस्कृत सप्ताह के तहज संस्कृति के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली, जिसका शुभारंभ झडी दिखाकर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व क्षेत्रीय सभासद बबीता मल्ल ने किया। रैली संस्कृत विद्यालय से शुरू होकर गुरूद्वारा चैक, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चैक, इंदमणि बडोनी चैक, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चैक तक गयी।
संस्कृत सप्ताह के तहत निकाली गयी संस्कृत जन जागरूकता रैली में संस्कृत विद्यालय के साथ ही सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज, आर एन भार्गव इंटर कालेज व महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यांमंदिर इंटर कालेज के छात्र व छात्राएं भी रैली में संस्कृत के समर्थन में नारेबाजी कर चल रहे थे।  इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना है वहीं भारतीय संस्कृति, ज्ञान व उसके संवर्धन के लिए किया जाता है। इस मौके पर संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी चैहान ने कहा कि संस्कृत सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। हर वर्ष रक्षा बंधन से तीन दिन पूर्व व तीन दिन बाद संस्कृत सपताह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जिंदा रहे व समाज में संस्कृत का प्रचार प्रसार हो इसके लिए यह नगर शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संस्कृत को आम लोगों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है साथ ही संस्कृत के ऐसे सरल शब्दों और वाक्यों का प्रचार किया जा रहा है, जिन्हें लोग अपने दैनिक जीवन में आसानी से प्रयोग कर सके। रैली में विद्यालय के शिक्षकों के साथ ही छात्र मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.