मारपीट में पुलिस ने तीन का चालान किया, जांच जारी

1 min read

मसूरी। शहीद भगत सिह चैक पर विगत रात्रि लगभग 12 बजे कुछ व्यक्तियों के मध्य लड़ाई-झगड़ा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी व इस प्रकरण में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की जिसमें इस घटना को अंजाम देने में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई जिस पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस ने मारपीट में शामिल तीन लोगों की पुष्टि होने के बाद उन पर धारा 81 के तहत कार्रवाई की जिसमें ऋतिक पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी जोड़ी गांव, मसूरी, प्रांशुल पुत्र रमेश असवाल, निवासी मलिंगार, मसूरी, 3 अमन भंडारी पुत्र बालेंद्र भंडारी, निवासी घंटाघर, लंढौर बाजार, मसूरी है। कोतवाल देवेंद्र चैहान ने बताया कि इस प्रकरण में वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया रिकॉर्डिंग से घटना में सम्मलित अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है पहचान होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस संदर्भ मे दूसरे पक्ष द्वारा अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायती पत्र प्रस्तुत नहीं की गई है। प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जाने पर सुसंगत विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण के संबंध में पुलिस के स्तर से गहनता से जांच प्रचलित है प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.