भाजपा मसूरी मंडल ने विभीषिका दिवस मनाया

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद स्थल पर आजादी के बाद विभाजन में जान गवांने वालों की याद में मौन रखा व मोमबत्ती जला कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र की सदस्य निधि बहुगुणा ने विभाजन की विभीषिका के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

शहीद स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तत्कालीन पाकिस्तान से आये परिवारों के सदस्यों की मौजूदगी में विभीषिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जब 1947 में देश आजाद हुआ व पाकिस्तान बना तब बंटवारे के समय जो लोग भारत आना चाहते थे उनके साथ पाकिस्तान के लोगों ने जुल्म किए लाखों लोगों को मारा गया महिलाओं के साथ अभद्रता की गयी। जिस पर भाजपा हर वर्ष विभीषिका दिवस मनाकर बंटवारे में मारे गये लोगों को याद करती है। इस मौके पर मुख्य वक्ता निधि बहुगुणा ने विभाजन पर विस्तार से बताया कि किस तरह से उस समय भारत आने वालों पर जुल्म किया गया व उनको मारा गया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता आज भारत में कई परिवार ऐसे है जिन्होंने इस विभीषिका में अपनों को खोया है। इस मौके पर जगजीत कुकरेजा, आदर्श शर्मा, भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, विजय बिंदवाल, शिव अरोड़ा राकेश ठाकुर विजय रमोला, आशीष जोशी, निर्मला अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सचिन पंवार, गुड मोहन राणा, आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.