एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग कागजी कार्रवाई का सरलीकरण करे

मसूरी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि एसआईआर से लोगों में भय व्याप्त हो रहा है कि उनका नाम देश की मतदाता सूची से कट जायेगा, उनकी सभी सुविधाएं आयुष्मान कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि समाप्त हो जायेगा। एसआईआर के तहत लोगों को विभिन्न कागजी कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा रहा है व ऐसे कारण बताये जा रहे है जिसका कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों नगर पालिका टाउन हाल में एसआईआर में जिन लोगों को नोटिस दिया है उसकी जांच चल रही है। इसमें लोगों में भय का माहौल बन रहा है । पहले मैपिंग करी व बीएलओ ने मैपिंग की जो आधी अधूरी की गयी कहीं बीएलओ नहीं गये। मैंपिग के बाद अब नोटिस भेजा जा रहा है जिसमें कारण लिखा नहीं है। जब कारण नहीं है तो जनता नोटिस का उत्तर कैसे दे। वहीं दादा दादी, नाना नानी की उम्र में बहुत अंतर है, इसका रिकार्ड किसके पास है, जनता बीएलओ के पास जाती है तो कभी कहते है आधार कार्ड लगाओ, कभी कहते हैं पास पोर्ट लगाओ कभी कहते है पेनकार्ड लगाओ, ऐसे में समाधान कैसे होगा उनको प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया।  बंगाल में पासपोर्ट लागू नहीं है उत्तराखंड में पासपोर्ट लगाया जा रहा है एक देश में अलग अलग कानून है, उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि सारी वोटरलिस्ट को आधार से जोडा जाय यह प्रक्रिया पूरे देश में लागू की जाय।  उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि जनता को डराने के बजाय इस प्रक्रिया को सरल बनायें, व बिना मतलब के नोटिस भेजना बंद कीजिए। इस मौके पर तहमीना खान, रूबीना अंजुम, रिया, भगवती प्रसाद कुकरेती, महिमानंद आदि मौजद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.