लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने कैंपटी रेंज के रियाट गांव में किया पौधारोपण

मसूरी। हरेला पर्व के अंतर्गत लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने रियाट गाँव कैम्पटी की सुंदर व सुरक्षित वादियों में कैम्पटी रेंज वन विभाग के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया।
क्लब ने इस अवसर पर मानव का अस्तित्व ही प्रकृति से है इस भाव के साथ 50 वृक्षों का रोपण किया गया जिसमें देवदार के 10, बांज के 20, कचनार के 10 तथा रीठा के 10 वृक्षों को रोपित कर जल,वायु के संरक्षण हेतु एक ऐसे सुरक्षित स्थान को चयनित कर किया गया जहाँ अधिकतम वृक्ष सुरक्षित रहे व पल्लवित हो। कैम्पटी रेंज के रियाट गाँव में वन विभाग की देखरेख में ये वृक्ष शत प्रतिशत पल्लवित होंगे इस आशा के साथ क्लब द्वारा वन क्षेत्राधिकारी अमिता थपलियाल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। वन दरोगा परिशी थपलियाल ने क्लब द्वारा उनके वन संरक्षण के कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर उन्हें उत्साहित करने पर सबका धन्यवाद व्यक्त किया गया। क्लब ने उपस्थित सभी वन कर्मियों का सम्मान करते हुए सभी को क्लब की ओर से छाते भेंट किये गए। लायन अध्यक्ष अनुज तायल ने सभी का स्वागत करते हुए क्लब के प्रकृति को सजाने सँवारने के प्रति सदैव कार्य करते रहने का आश्वासन देते हुए सभी के सहयोग के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वन दरोगा फते सिंह रावत, उपराजिक जतन दास, अजीत, विपन, ज्योति, मुकेश के साथ क्लब सचिव लायन राजीव अग्रवाल, पर्यावरण चैयरमैन संदीप अग्रवाल, संयोजक संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष एमएम शर्मा, रविन्द्र गोयल, जीके गुप्ता, आर एन माथुर, वीरेंद्र राणा, ए एस पंवार, मधुलिका माथुर, प्रवीण गुप्ता, ममता भाटिया, अनु हांडा सहित लायन परिवार के पारिवारिक सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.