हिलबर्ड स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
मसूरी। हिलबर्ड स्कूल बार्लोगंज में उत्तराखंड के प्रमुख लोकपर्व हरेला पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उददेश्य छात्रों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, और पंरपराओं से जोड़ने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। हरेला महोत्सव के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक एंव रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, भाषण, नाटिका, और फेन्सी ड्रेस की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, और प्रकृति के प्रति प्रेम को संुदर रूप में प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय में छात्रों व शिक्षकों ने पौधारोपण अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तथा अधिक से अधिक पेड लगाने और प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। हरेला महोत्सव में छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण, हरियाली और प्रकृति के महत्व को दर्शाया। तीन दिवसीय आयोजन में छात्रों को अपनी संस्कृति, और परंपराओं, को जानने के साथ साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि हरेला केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति के संरक्षण और हरियाली को बढावा देने का संकल्प भी है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम द्विवेदी, निदेशक प्रदीप द्विवेदी सहित सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रही।
