टीवीसी कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए पांच अगस्त को होगा मतदान

मसूरी। नगर पालिका सभागार में टाउन वैंडिंग समिति की बैठक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन की अध्यक्षता व एसडीएम राहुल आनंद की मौजूदगी में संपन्न की गयी। बैठक में जिसमें स्ट्रीट वैंडरो से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी, वहीं नये वैंडर्स के आवेदनों व नये वैंडिग जोन चयनित किए गये वहीं आगामी पांच अगस्त को टीवीसी कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा।
बैठक में वैंडरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी जिसमें विस्तार करने का निर्णय लिया गया व जिन नये वैंडरों ने आवेदन किए है उन पर चर्चा व समीक्षा की गयी व पात्र आवेदन कर्ताओं  को सत्यापित विक्रय समिति में शामिल करने पर विचार किया गया। वहीं नगर विक्रय समिति में स्ट्रीट वैंडरों के प्रतिनिधियों के निष्पक्ष एवं परदर्शी निर्वाचन की प्रक्रिया, मतदाता समिति सूची पंजीकरण प्रक्रिया एवं चुनाव की समय सारणी को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पूर्व सत्यापित 115 वेंडरों की सूची में 8 नए आवेदनों को सम्मिलित किया गया, जिससे कुल सत्यापित वेंडरों की संख्या 123 हो गयी बैठक में टीवीसी सदस्यता हेतु निर्वाचित पात्रता शर्ताे पर भी सहमति व्यक्त की गयी। साथ ही बैठक में टीवीसी नामांकन एवं निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया जिसके तहत नामांकन पत्र वितरित करने की तिथि 30 जुलाई से एक अगस्त  2026, नामांकन जमा कराने की तिथि दो अगस्त से 3 अगस्त 2026, नामांकन पत्रों की जांच व स्क्रूटनी तथा मतदाताओं की अंतिम सूची जारी करने की तिथि 4 अगस्त रखी गयी। वहीं मतदान 5 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे एवं मतगणना एवं परिणाम सांय पांच बजे किया जायेगा। टीवीसी सदस्य का चुनाव में प्रतिभाग लेने के लिए टीवीसी द्वारा लाइसेंस धारक होना चाहिए, आवेदक के खिलाफ किसी थाना व न्यायालय में कोई वाद दर्ज नहीं होना चाहिए, आवेदक का पालिका या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, पालिका का कोई टैक्स बाकी नहीं होना चाहिए। बैठक में सभी सदस्यों से चुनाव में सहयोग की अपेक्षा की गयी है। बैठक में एसडीएम राहुल आंनद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन टीवीसी सदस्य व वेंडर्स मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.