मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन ने इथेनॉल कार्यक्रम का समर्थन किया
मसूरी। मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन ने इथेनॉल कार्यक्रम के खिलाफ अभियान से इन्कार किया है। एसोसिएशन ने कहा है कि टैक्सी एसोसिएशन ने इथेनॉल रोलबैक की कोई मांग नहीं की है, यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो किसानांे की आय बढाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए है जिसका समर्थन किया जाता है।
मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार ने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है एसोसिएशन भारत के इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ई 20 कार्यक्रम को वापस लेने के लिए अभियान चला रही है, जब कि एसोसिएशन ने इस तरह की कोई मांग नहीं की है व जो लोग इसे सोशल मीडिया में चला रहे है वह इसे वापस ले। उन्होंने कहा कि सरकार और ऑटो उद्योग के आंकड़े पुष्टि करते हैं कि ई 20 ईधंन से कोई व्यापक ईजन क्षति नहीं हुई है। भारत के इथेनॉल ब्लोंडिग कार्यक्रम ने महत्वपूर्ण आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ दिए है। जो भारत की उर्जा, आत्मनिर्भरता व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आधारभूत कार्य कर रही है। तथा आयात की निर्भरता को कम करते हुए किसानों के हाथों में सीधे धन पहुंचाती है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का एसोसिएशन समर्थन करता है।
