अन्नपूर्णा के तहत इनरव्हील क्लब ने संस्कृत महाविद्यालय में करवाया भोजन
मसूरी। इनरव्हील क्लब मसूरी ने प्रोजेक्ट परिवार कल्याण, स्वास्थ्य और समुदाय के तहत सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय लंढौर में छात्रों व शिक्षकों को भोजन परोसा गया व मां अन्नपूर्णा का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इनरव्हील क्लब मसूरी ने परिवार कल्याण, स्वास्थ्य और समुदाय योजना के तहत श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय लंढौर में जाकर मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की व उसके बाद विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों व शिक्षकों को दोपहर का भोजन परोसा व मां अन्नपूर्णा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष किरन त्रिपाठी ने कहा कि समाज में कोई भूखा न रहे इसके लिए इनरव्हील क्लब ने परिवार कल्याण, स्वास्थ्य और समुदाय योजना शुरू की है जिसके तहत समाज के कमजोर वर्ग को भोजन कराया जाता है व मां अन्नपूर्णा का आभार व्यक्त किया जाता है। इस मोके पर उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित शिक्षकों व छात्रों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम में सहयोग किया। इस मौके पर छात्र लाभार्थियों को भोजन करवाया गया। इस मोके पर इनरव्हील सदस्यों सहित विद्यालय के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।
