केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

मसूरी। शहीद भगत सिंह चैक पर गैर दलीय छात्राएं एकत्र हुई व राज्य आंदोलनकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के स्तीफे पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया, आतिशबाजी की व नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के पापों का घड़ा फोड़ा। इस मौके पर पूजा लाल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के स्तीफे से युवाओं की, गांधी व अंबेडकर के संविधान की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने दो कानून लागू करने की बात की है जिससे आगे ऐसा आंदोलन नहीं होगा, बच्चों की जाने नहीं जायेंगे, केंद्रीय मंत्री के स्तीफे के बाद आंदोलन समाप्त हो जायेगा व उन मां बापों को तसल्ली मिलेगी जिनके बच्चों ने आत्महत्या की है।
इस मौके पर छात्रा मोना ने कहा कि दिल्ली में छात्र विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे, आज उनकी मेहनत सफल हुई व हम भी खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि छात्र अपना हक मांग रहे थे जिस पर छात्रों की बात सुनी व केद्रीय मंत्री का स्तीफा हुआ इससे हमें भी खुशी है। निधि शाह ने कहा कि दिल्ली में छात्रों ने प्रोटेस्ट किया जिसका परिणाम अच्छा रहा जिससे खुशी हुई उन्होंने कहा कि सीबीएसई इंटर में छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार अंक नहीं मिले जिसमें गड़बडी की गयी है जिससे व एक माह से अधिक समय से डिप्रेशन में रही। उन्होंने कहा कि अच्छा एजुकेशन सिस्टम होगा तो आगे ऐसा नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस ने दमन किया जो गलत है, लेकिन जहां अपराध होता है वहां इनकी पुलिस नहीं रहती। इस मौके पर दीपक कुमार, पूजा लाल, निधि शाह, मोना मानवी, आंचल, निकिता, संजीव, मनीष, सुनील, राजेश शर्मा, सलीम अहमद, दिनेश व सीमा आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.