मसूरी-देहरादून मार्ग सभी छोटे-बडे़ वाहनों के लिए खोला गया

1 min read

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार भूस्खलन होने से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि को हुई भारी बारिश से मसूरी देहरादून मार्ग पानी वाले बैंड के पर भूस्खलन व पेड़ों के गिरने से बंद हो गया व रात भर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी व जेसीबी कार्य करते रहे व सुबह रोड को खोला गया।
मसूरी देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से पानी वाले बैंड पर एक बार फिर रोड बंद हो गयी व दो घंटे रोड बंद रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से रोड को खोला व यातायात सुचारू हो गया। अब रोड पूरी तरह से खुल गया है व बड़े वाहन भी आने जाने लगे हैं।  रोड खुलने के बाद बडे वाहनों को भी आवाजाही के लिए खोला गया है व अब तेल के टैंकर, बसे व ट्रक आदि भी चलने शुरू हो गये हैं।  लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे मार्ग की निगरानी की जाए और जहां पर भी पहाड़ी से मालवा आ रहा है उसे तुरंत हटाया जाए। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विगत दिवस मूलाधार बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा ढह गया था जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाया गया ताकि आवागमन में कोई परेशानी ना हो उन्होंने बताया कि अब मार्ग को छोटे-बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है और जहां पर भी खतरे की संभावना बनी हुई है उसे पर निगरानी रखी जा रही है और उसके ट्रीटमेंट के लिए अधिकारियों को कहा गया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.