आगामी 27 जून को होगा अगलाड़ नदी में लगने वाला राज मौण मेला

मसूरी। मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड के अगलाड़ नदी में मछली मारने का विशिष्ट त्योहार मौण मेला आगामी 27 जून को होगा। राज मौण मेला समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार के मौण मेले में अठजुला क्षेत्र की पांती है।
देश के सबसे अनोखे मछली मारने का पर्व राज मौण अगलाड़ नदी में आगामी 27 जून को आयोजित किया जायेगा। जौनपुर क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक राज मौण मेला क्षेत्र की पंरपरा का अभिन्न अंग है। जिसमें क्षेत्र के लोग पारंपरिक रीति रिवाजों को संरक्षित रखने का विशेष पर्व है। इस बार अठ जुला के ग्राम कांडी तल्ली, कांडी मल्ली, मेलगढ, सड़ब तल्ला, सड़ब मल्ला, बेल, परोगी, आदि गांव के लोगों की पांती है। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ग्रामीण नाचते गाते मौण कोट पहुंचते है व सभी के पास टिमरू का पाउडर होता है जिसे नदी में डालते ही ग्रामीण नदी में मछलियां मारने कूद पड़ते हैं। यह पर्व आपसी मेल मिलाप, सामूहिकता को बढावा देने, सामाजिक एकता, व लोक संस्कृति का पर्व है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.