महिला पर्यटक की मौत मामले में परिजनों ने पुलिस से की जांच की मांग

मसूरी। मसूरी थानान्तर्गत टिपडी धार में एक महिला की कियाना होम स्टे में मृत्यु हो गयी थी। सीओ जगदीश चंद्र पंत ने कहा कि इस घटना पर महिला के परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।
सीओ जगदीश चंद्र पंत ने कहा कि एक दंपत्ति मसूरी घूमने आये थे व टिपडीधार के कियाना होम स्टे में रूके थे उनकी सात माह पूर्व शादी हुई थी। महिला के नाक से खून निकल रहा था घटना स्थल पर पुलिस पहुंची व सारे घटनाचक्र पर नजर रखी व तथ्यों को एकत्र किया।  महिला का देहरादून में पोस्ट मार्टम चिकित्सको के पैनल के द्वारा किया गया। महिला के परिजनों ने तथ्यों की जांच की मांग की है जिस पर पुलिस ने पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी व पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। मालूम हो कि उक्त दंपत्ति मसूरी टिहरी मार्ग स्थित टिपडीधार में रूके थे व बताया गया कि दोनों ने रात को शराब पी व सुबह महिला बेसुध पड़ी थी व उसके नाक से खून निकल रहा था व पास ही शराब की दो खाली बोतलें व दवा भी पड़ी थी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.