टैलेंट शो में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

1 min read

मसूरी। सीजेएम हैम्पटन कोर्ट, मसूरी में 5 जून 2026 को टैलेंट शो 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को लगभग 30 मंचीय एवं गैर-मंचीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना, दीप प्रज्वलन तथा निर्णायकों के स्वागत के साथ हुआ। इस मौके पर आयोजित टेलेंट शो में विद्यार्थियों ने बैंड प्रस्तुति, लोक एवं पश्चिमी नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी, राज्य वेशभूषा प्रदर्शन तथा हिंदी एवं पश्चिमी गायन जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न गैर-मंचीय प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, मौलिकता, सृजनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में इंस्टटीयूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट डीआरडीओ एकेडमिक्स आईटीएम की डीन अनीता पुरी मोहिन्द्रा, लेखिका व समाजसेवी, शोधकर्ता निधि बहुगुणा, शिक्षा प्रेमी व उद्यमी प्रीति गोयल, शामिल थीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए विद्यालय द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी तथा समन्वयक रेखा सिंह और सनंदिनी भी उपस्थित रहीं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.