जाम की समस्या से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

मसूरी। मसूरी में जाम की समस्या लगातार रहने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि स्कूली बच्चों को स्कूल पहुचने में विलंब हो रहा है वहीं लोगों को घंटो जाम में फंसने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी में लगातार जाम लगने से पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों में हताशा का माहौल दिख रहा है, पुलिस व प्रशासन सहित नगर पालिका की सारी तैयारी आये दिन चकनाचूर हो रही है व लोगों को घंटो जाम में फंसने को मजबूर होना पड़ रहा है। पूरे सप्ताह कोई दिन ऐसा नहीं रहा जब लोंगों को जाम से जूझना न पड़ा हो। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है व आये दिन बच्चों को स्कूल पहुंचने में विलंब हो रहा है। जिस कारण उनकी पढाई बाधित हो रही है। खास कर लंढौर व लाइब्रेरी क्षेत्र में लगने वाले जाम से बच्चों को देरी हो रही है। इन दिनों लंढौर बाजार भूधंसाव का कार्य चल रहा है जिस कारण लंढौर बाजार में यातायात बंद किया गया है व सभी वाहनों को घंटाघर से साउथ रोड व सिविल अस्पताल रोड भेजा जा रहा है लेकिन सुबह के समय पुलिस व पालिका वालिंटियर्स के तैनात न होने से वाहनों को घंटो जाम में फंसने पर मजबूर होना पड़ रहा है, वहां पर दोनों ओर से आने व जाने वाले वाहनों के कारण भारी जाम लग रहा है, यही हाल लाइब्रेरी चैक पर होता है जहां मसूरी से बाहर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों व देहरादून से मसूरी आने वाले वाहनों के कारण लाइब्रेरी चैक पर जाम में लगा रहता है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.