मसूरी में किक्रेग से शटल सेवा कल से होगी शुरू

मसूरी। मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद लगातार जाम लगने के कारण पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए किक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है जो कल (आज )से शुरू कर दी जायेगी। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवंेद्र सिंह चैहान ने किक्र्रेग जाकर मौके का निरीक्षण किया व पार्किग संचालक व टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों से शटल सेवा शुरू करने के बार में विस्तार से चर्चा की।
प्रशासन ने सीजन को देखते हुए किंक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत टेंपो टेवलर्स को किंक्रेग पार्किग में पार्क करवाया जायेगा व वहां से लाइब्रेरी व कुलडी क्षेत्र के लिए शटल सेवा शुरू की जायेगी। वहीं किंक्रेग पर किक्रेग टैक्सी एसोसिएशन शटल सेवा चलायेगी तो बडे मोड़ से पिक्चर पैलेस तक मसूरी टैक्सी यूनियन शटल सेवा का संचालन करेगी। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि पिछली बैठक में शटल सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया था जिसे कल से शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि बडे पर्यटक वाहन जाम का मुख्य कारण बनते है, जिस पर उन्हें क्रिक्रेग पर रोका जायेगा व वहां से क्रिक्रेग टैक्सी एसोसिएशन के वाहन पर्यटकों को गतव्य तक पहुंचायेगे वहीं बडे मोड पर मसूरी टैक्सी एसोसिएशन के वाहन पर्यटकों को गतव्य तक पहुंचायेंगे। वहीं टैक्सी वालों को निर्देश दिए गय है कि पर्यटकों को छोडने के बाद वह तत्काल वापस आयेगा वहीं लाइब्रेरी व मैसानिक लॉज पर टैक्सी यूनियनों के सदस्य इसमें सहयोग करेंगे। कोशिश रहेगी कि बडे वाहन आगे न जाये, वहीं वालियंटर को हायर किया जायेगा जो इस व्यवस्था को चलाने में सहयोग करेंगे। इसके लिए दोरो स्टैण्डों पर ड्रोपिंग स्थल बनाया जायेगा। वहीं किंक्रेग से अनावश्यक खडे वाहनों को हटाया जायेगा। ताकि यातायात बाधित न हों। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, कोतवाल देवंेद्र चैहान, पाकिंग संचालक संदीप गोयल सहित दोनों टैक्सी यूनियनों को प्रधान भी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.