20 मई को कैमिस्ट एसोसिएशन देशव्यापी बंद में होगी शामिल, सीएम को भेजा ज्ञापन

मसूरी। मसूरी केमिस्ट एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई को देश व्यापी ऑल इंडिया केमिस्ट बंद के तहत मसूरी में भी बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसोएिशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन देकर दवा विक्रेताओं की समस्याओं जिसमें ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कारपोरेटस द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने, नकली दवाओं से देश को बचाने की मांग को लेकर समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र व राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के समक्ष बार बार आग्रह के बावजूद औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुददे अब तक अनसुलझे है। स्थिति अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी है।  जिससे देश के 12 लाख 4 हजार से अधिक दवा व्यवसायियों तथा लगभग चार से पांच करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। जिस पर 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का आहवान किया गया है। केमिस्टों की मंाग है कि अवैध ई फार्मेंसी संचालन की अधिसूचना वापस ली जाय, बडे कारपोरेटर द्वारा शिकारी मूल्य निर्धारण किया जाय, जीएसआर अधिसूचना वापस ली जाय। ज्ञापन में कहा गया कि अवैध ई फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि तथा बडे कारपोरेट द्वारा प्रिडेटोरी मूल्य निर्धारण की प्रवृतियां सिापित औषधि वितरण प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, ये परिस्थितियां न केवल छोटे एवं मध्यम कैमिस्ट के अस्तित्व के लिए खतरा है। ज्ञापन में कहा गया कि कोविड के समय जो अधिसूचना महामारी के दौरान आपातकालीन प्रावधानों के अंतर्गत जारी की गयी थी वह अब तक चल रही है जिसका दुरूपयोंग हो रहा है इसे तत्काल समाप्त किया जाय। इस संबंध में लगातार प्रयास किए गये लेकिन कोई प्रभावी सुधारात्मक कदम नहीं उठाये गये जिससे पूरे व्यापार जगत में असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से मांग की गयी कि इस विषय पर हस्तक्षेप कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाये, प्रिडेटोरी मूल्य निर्धारण पर रोक लगाने एवं निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने की नीतियों का क्रियान्वयन जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा लाखों केमिस्टों की आजीविका के सरंक्षण के लिए सरकार समर्थन प्रदान करे। ज्ञापन देने वालों में मसूरी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल मित्तल, महामंत्री डा. नीरज सिंघल, आशीष गर्ग, मनोज अग्रवाल, सुमित, डा. अशरफ अली खान आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.