छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मसूरी। सेंटलारेंस हाई स्कूल में नव गठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बैच व ध्वज प्रदान कर दायित्व सौंपे गये।
सेंट लारेंस हाई स्कूल वेवरली में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज रवि उनियाल का विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर फातिमा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ईश वंदना से शुरू किया गया व इसके बाद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गये। मुख्य अतिथि अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रवि उनियाल व विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर फातिमा ने नव निर्वाचित छात्र परिषद पदाधिकारियों को शैश, बैज व ध्वज प्रदान किए गये। नव निर्वाचित छात्र परिषद में हेड ब्वॉय शुभम राज, हेड गर्ल्स सपना, गेम्स कैप्टन कार्तिक धीमान, वाइस गेम्स कैप्टन सुमित कोली, सदन कैप्टन आर्यन, सदन वाइस कैप्टन उर्मिला, नेहरू सदन कैप्टन उमेश, वाईस कैप्टन सपना, इंदिरा सदन कैप्टन सुमिता, वाईस कैप्टन अक्षरा, नायडू सदन कैप्टन निधि, वाईस कैप्टन सोनाक्षी, डिसीप्लेन कैप्टन अंकुश कोली, वाईस कैप्टन संध्या, क्लीनीनेस कैप्टन कृष, वाईस कैप्टन प्रमिला बनाये गये। नव नियुक्त परिषद पदाधिकारियों ने शैष, बैज व ध्वज के साथ शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य अतिथि रवि उनियाल ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बधाई दी व आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपने सदनों में विद्यालय व छात्र हित में कार्य करेंगे।  प्रधानाचार्या सिस्टर फातिमा ने भी छात्र परिषद को बधाई दी व विद्यालय के सर्वागींण विकास व बेहतर नागरिक व देश सेवा हेतु छात्रों को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुमन राणा ने किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.