शिरड़ी सांई बाबा मंदिर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
मसूरी। श्री शिरड़ी सांई बाबा मंदिर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी व दूसरे दिन मंदिर में मुख्य पुजारी सुनील नौटियाल ने पूजा अर्चना की व बाबा की प्रतिमा को स्नान करवाया वहीं भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर सांई बाबा के दर्शन किए व परिवार के खुशहाली की कामना की। इसके बाद भोग लगाने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी भंडारे में सहयोग किया।
