पालिका की लंढौर पार्किंग को वक्फ बोर्ड ने लीज पर दिया, पालिका ने कार्य रूकवाया

मसूरी। नगर पालिका परिषद की लंढौर घंटाघर स्थित कार पार्किग बिना किसी को सूचना दिए वक्फ बोर्ड ने एक निजी व्यक्ति को लीज पर दे दी, नगर पालिका को उसका पता तब चला जब लोगों ने उन्हें बताया व जब पालिका की टीम मौके पर गयी तो संबंधित व्यक्ति वहां पर मरम्मत का कार्य करवा रहा था जिसे पालिका ने रोक दिया।
लंढौर कार पार्किग करीब डेढ दशक पहले नगर पालिका ने तत्काली नगर पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल के कार्यकाल में एमडीडीए के सहयोग से बनाई थी व स्थानीय लोगों के वाहनों को निशुल्क खड़ा करने के लिए दी गयी थी। लेकिन अब अचानक वक्फ बोर्ड ने पार्किग पर दावा किया कि यह उनकी भूमि पर बनी है और उन्होंने इसका संचालन लीज पर एक व्यक्ति को दे दिया ताकि वह वहां पर पार्क होने वाले वाहनों से शुल्क ले सके। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से पता चला कि लंढौर पार्किग पर किसी व्यक्ति द्वारा वहां पर मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है जब पालिका की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कार्य हो रहा था जिसे रोक दिया गया है। यह पार्किग पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल के समय में बनी थी व दस वर्ष से अधिक समय से पालिका इसका संचालन कर रही है, यह पार्किग एमडीडीए ने बनाई थी व वहां पर एमडीडीए ने पालिका को दी थी व पालिका ने भी वहां पर समय समय पर पालिका ने शौचालय व अन्य मरम्मत कार्य करवाये। पालिका ने संबंधित व्यक्ति को कागज लाने को कहा है व कार्य बंद करा दिया गया है। इससे पूर्व कभी भी वक्फ बोर्ड ने पार्किग पर कोई दावा नहीं किया। जबकि पालिका ने हाल ही में इस पार्किग के टंेडर आमत्रित किए है। मौके पर अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन व कर अधीक्षक अनिरूद्ध प्रताप चौधरी भी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.