पुण्यतिथि पर याद किये गये अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी रैफरी नंदकिशोर बंबू
मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी रैफरी व ओंलंपियन नंद किशोर बंबू की 17वीं पुण्य तिथि पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने लाइब्रेरी स्थित राजभवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित। इस मौके पर उनके चित्र पर खेल प्रेमियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व कहा कि नंद किशोर बंबू ने मसूरी में खेलों को बढावा देने में जो कार्य किया वह कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर नंद किशोर बंबू के भाई व अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी खिलाड़ी रूपचंद ने कहा कि नंद किशोर बंबू ने मसूरी में खेलों को बढावा देने के साथ ही संस्कृति को आगे बढाने के लिए भी कार्य किया। उन्होंने देश सहित विदेशों में रोलर हॉकी की टीम का नेतृत्व किया व ओंलंपिक में रैफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि मसूरी में एक बहुउददेशीय खेल का मैदान बने जिसके लिए उन्होंने भिलाडू में खेल मैदान या स्टेडियम बनाने के लिए अथक प्रयास किए लेकिन उनका सपना आज तक पूरा नहीं हो पाया। व मसूरी में खेल मैदान की फाइलें सरकार के विभागों में धूल फांक रही है। लेकिन उनके सपने को हर हाल में पूरा किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में विजय जुगराण, जगबीर भंडारी, सुरेश गोयल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन शाही, मसूरी स्पोटर्स ऐसोसिएशन के महामंत्री सौरभ सोनकर, आदि मौजूद रहे।
