प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना

मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया, जिसे देश की 22 भाषाओं में सुना गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है और भारत इस क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति बन रहा है। डिजिटल जनगणना 2027 के बारे में कहा कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना होगी, जो सरल, पारदर्शी और सहभागी होगी। भारतीय चीज की वैश्विक पहचान पर कहा कि ब्राजील में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय चीज के ब्रांड्स को मिले पुरस्कारों का जिक्र किया और विविधता की सराहना की। वैज्ञानिक और परमाणु कार्यक्रम के बारे में भारत की प्रगति के लिए वैज्ञानिक योगदान और परमाणु कार्यक्रमों की सराहना की, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वन्यजीव संरक्षण और युवा प्रतिभा पर कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता, बांस क्षेत्र के विकास और मैथमेटिकल ओलंपियाड में बेटियों की सफलता का उल्लेख किया। एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया संघर्ष और वैश्विक तनाव के संदर्भ में एकजुट रहने का आह्वान किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.