सुबह के समय गुरूद्वारा चौक पर जाम व विवाद से स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

मसूरी। पर्यटन नगरी में सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या आम हो जाती है लेकिन लंढौर क्षेत्र में सुबह के समय जो जाम लगता है वह सप्लाई वाले वाहनों से लग जाता है जिसके कारण कई बार विवाद भी हो जाता है इससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है व उन्हें जाम लग जाने के कारण स्कूल को देरी होती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी में स्कूली बच्चों के जाने का समय सुबह साढे सात बजे से सवा आठ बजे तक होता है, व बच्चे वाहनों से स्कूल जाते है। लेकिन उसी समय टिहरी की ओर से दूध सब्जी लाने वाले वाहनों व देहरादून से दूध व अन्य सामान लाने वाले वाहनों के आमने सामने आ जाने से जाम लग जाता है व स्कूली बच्चों के वाहन इस जाम में फंस जाते है। कई बार तो आपस में विवाद हो जाता है।  स्थानीय निवासी व शिक्षक परविंद रावत का कहना है, कि सुबह के समय लंढौर क्षेत्र से करी दो सौ बच्चे स्कूल विभिन्न वाहनों के माध्यम से जाते हैं, लेकिन वहां पर सप्लाई वाहनों के गलत तरीके से खड़ा करने से स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंस जाते है व कभी बडी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय पर यहां पर पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होती जिसके कारण परेशानी बढ जाती है। इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना चाहिए, व सुबह के समय स्कूल के बच्चों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए पुलिस का प्रबंध किया जाना चाहिए।
 इस संबंध में कोतवाल देवेंद्र चौहान ने कहा कि पुलिस की कमी के कारण व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है लेकिन उसके बावजूद सुबह के समय एक पुलिसकर्मी को वहां पर तैनात किया जायेगा ताकि व्यवस्था बनी रहे।
Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.