कुठाल गेट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू
मसूरी। चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है, जिसके तहत गंगोत्री यमुनोत्री, बद्रीनाथ केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण कुठाल गेट पर उत्तराखंड संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है।
कुठाल गेट पर हो रहे पंजीकरण के साथ ही ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड के माध्यम से यात्रियों की गणना की जाएगी और सभी वाहनों की फिटनेस और रजिस्ट्रेशन के बाद ही आगे यात्रा पर भेजा जाएगा। सभी यात्रा मार्गो पर सरकार द्वारा चेक पोस्ट लगाए गए है। जहां पर उत्तराखंड संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वाहनों की जांच पड़ताल के बाद ही आगे की यात्रा के लिए भेज रहे है। गतं 16 अप्रैल से यात्रियों का आना शुरू हो था और इस बार रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए सरकार द्वारा यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। प्रधान सहायिका सरिता बहुगुणा ने बताया कि स्मार्ट से अब तक 95 वाहनों पर 2197 यात्रियों को चार धाम यात्रा के लिए भेजा जा चुका है और ग्रीन कार्ड ट्रिप कार्ड के बाद ही यात्रियों को चार धाम यात्रा पर भेजा जा रहा है। और जिन यात्रियों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए हैं उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भेजा जा रहा है।
