आवारा पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल एनिमल क्लिनिक का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
मसूरी। आवारा पशुओं के उपचार हेतु मोबाइल एनिमल क्लिनिक का पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शुभारंभ किया। यह मोबाइल वैन पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार करेगा, रेबीज रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
नगर पालिका परिषद व ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स संस्था के संयुक्त सहयोग से मोबाइल एनिमल क्लिनिक सेवा का नगर पालिका प्रागंण में शुभारंभ किया गया जिसमें पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीमार व घायल लावारिस कुत्तों, एवं अन्य पशुओं को मौके पर ही उपचार मिल सकेगा। इस सेवा में पशुओं का ऑन साइट प्राथमिक उपचार, रेबीज रोकथाम हेतु व्यापक टीकाकरण अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। नगर पालिका ने इस जन कल्याणकारी पहल पहल के लिए संस्था को दो माह हेतु अस्थाई आवास एंव प्रचार प्रसार में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस क्लिनिक में एक पशु चिकित्सक, ड्राइवर और दो पैरा वेटस की टीम तैनात रहेगी। जो इस अभियान के अंतर्गत आवारा श्वानों का शत प्रतिशत टीकाकरण करेंगे, तथा उनकी पहचान हेतु उन्हें विशिष्ट टैग पहनाए जाएंगे। वहीं पशु स्वास्थ्य और जन सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य करेगी। वहीं नगर में श्वानों की बढती संख्या को देखते हुए अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को मकड़ेती स्थित एबीसी एआरवी केंद्र का संचालन तत्काल प्रारंभ किए जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही यथाशीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासद रणवीर सिंह कंडारी, जसबीर कौर, गौरी थपलियाल, एवं ह्यूमेन वर्ल्ड एनिमल्स संस्था के प्रतिनिधि एवं सदस्य मौजूद रहे।
