क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान ने कसे थाना प्रभारियों के पेंच

1 min read
देहरादून। क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने थाना प्रभारियों के पेंच कसे हैं। थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम में शिथिलता बरतने, नशे की शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर रानीपोखरी के पूर्व थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 1 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
ओवर लोडिंग और इनलीगल माइनिंग की शिकायतें मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवर लोडिंग व इनलीगल माइनिग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। ओवर लोडिंग व इनलीगल माइनिंग की शिकायतें मिलने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।
भूमि धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कब्जा करने वाले गिरोह पर कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना और चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए।
थाना क्षेत्रों में नशे की शिकायतें मिलने पर कड़ी रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत शस्त्र अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत थाना डोईवाला के अतिरिक्त किसी भी थाने ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर एसएसपी ने घोर आपत्ति प्रकट करते हुए सभी थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शस्त्र रखने तथा जुआ व सट्टे जेसे अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सम्बन्धित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ थाना प्रभारी व पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।
Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.