एमपीजी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के आरोपों को नकारा

मसूरी। एमपीजी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कालेज परिसर में पत्रकारों से बातचीत में छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश पंवार के द्वारा लगाये गये आरोपों को नकारा व कहा कि वह जब से छात्रसंघ अध्यक्ष बने है तब से शहर की राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं व कालेज की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।
कालेज परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में छात्र संघ विश्व विद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष कालेज से जडी समस्याओं पर ध्यान न देकर अपनी राजनैतिक छवि को चमकाने का प्रयास कर रहे है छात्र संघ चुनाव गत सिंतबर माह में हुए थे उसके बाद से आज तक उन्होंने छात्र संघ की बैठक नहीं बुलायी व न ही कालेज की समस्याओं पर कोई वार्ता की जबकि छात्र संघ में होने पर वह उनका सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि एमपीजी कालेज में वाणिज्य वर्ग बीकॉम बंद नहीं हुआ है वह चल रहा है लेकिन एमकॉम का एफिलेशन विश्व विद्यालय से लेना पड़ता है व इसके लिए 90 हजार रूपये जमा करने होते है वहीं एम कॉम प्रथम वर्ष में केवल दो छात्र है जबकि दो प्राध्यापकों की कमी है, पहले कामर्स के प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग की जानी चाहिए ताकि छात्रों का भविष्य बर्बाद न हो। उन्होंने कालेज हास्टल कैपस में बन रही सड़क का समर्थन किया कि यह जन हित मे ंजरूरी है, लेकिन अगर इसमे पेड़ काटे गये तो छात्रसंघ व एबीवीपी इसका विरोध करेगी, जबकि पेड कटने की सूचना पर वन विभाग ने चालान किया है, वहां पर लोपिंग की गयी है। वहीं वहां पर खेल का मैदान भी बनाया जाना है ताकि छात्रों को खेल की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष कालेज के विकास के लिए तत्पर है व जो समस्यायें है उन्हें दूर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष छात्रों के हित की बात करें व छात्रों के बीच रहें। छात्र संघ किसी पार्टी विशेष का नहीं है, ऐसी राजनैतिक भावना से कार्य न करे। छात्रं संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार ने कहा कि वह खुद बीकॉम के छात्र है, कालेज में बीकॉम बंद नहीं हआ है अगर ऐसा होगा तो वह स्तीफा दे देंगे, जबकि छात्र संघ व एबीवीपी लगातार कालेज के विकास के लिए पालिकाध्यक्ष से संपर्क में है। छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अमन मल्ल ने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष बाहर की राजनीति न कर कालेज हित के लिए कार्य करें हम उनकी मदद करने को तैयार है केवल रील बनाकर विकास नहीं हो सकता। इस मौके पर छात्र संघ सहसचिव करिश्मा दुमोगा, एबीवीपी कालेज इकाई अध्यक्ष वेदांत थापली, पवन आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.