दीनदयाल अंत्योदय योजना से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं की आर्थिकी बदली
1 min read
देहरादून। भारत सरकार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं की आर्थिकी बदल रही है। इसी तरह प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के संसद में पूछे एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्र ने बताया कि भारतएफएस प्रणाली में दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर हम मौसम पूर्वानुमान को 30 फीसदी अधिक सटीक बनाने में सफल हुए हैं।
राज्यसभा में भट्ट ने अंतरंकित प्रश्न 2132 में भारत पूर्वानुमान प्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी। जिसका उत्तर में उत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रणाली नए कार्यान्वित ट्राएंगुलर क्यूबिक ऑक्टाहेड्रल डायनामिकल ग्रिड पर आधारित है, जो माडल को 6 किमी क्षैतिज रिजोल्यूशन पर संचालन करने में सक्षम बनाता है, इसने अपने पूर्ववर्ती जीएफएस टी 1534 12 किमी तथा 9-14 किमी वाले क्षैतिज रिजोल्यूशन वाले सामान्य वैश्विक प्रचालनरत मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में खरीदी गई सुपर कम्प्यूटिंग सुविधाएं, अर्का (आईआईटीएम पुणे) और अरुणिका (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ नोएडा) ने रन-टाइम को 12 घंटे से कम करके केवल 3-6 घंटे करके रियल-टाइम मौसम पूर्वानुमान के लिए प्रयोग किए जाने वाले मॉडल्स को सक्षम बनाया है। इन प्रमुख विशेषताओं ने भारत की मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को बेहतर बनाया है, इसके परिणामस्वरूप भारत एकमात्र ऐसा देश बन गया है जो रियल-टाइम मौसम पूर्वानुमान हेतु इतनी हाई रिजोल्यूशन पर एक वैश्विक मोसम पूर्वानुमान मॉडल संचालित कर रहा है। भारतएफएस ने अनुसंधान मोड पर, प्रमुख मॉनसून क्षेत्र में वर्षा पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाया है, तथा पिछले परिचालन मॉडल की तुलना में चरम वर्षा पूर्वानुमान में 30 प्रतिशत की बेहतर सटीकता दर्शायी है। क्षैतिज रिजोल्यूशन में वृद्धि के साथ, भारतएफएस प्रत्येक 6 किमी पर विशिष्ट पूर्वानुमान सृजित करने में समर्थ है। इससे स्थानीय मौसमी विशेषताओं का पता लगाया जा सकता है, जिससे पंचायतों व गांवों के समूह की पूर्वानुमान संबंधी जरूरतें पूरी करना संभव हो पाता है। स्थानीयकृत पूर्वानुमान से किसानों को फसल, सिंचाई, तथा कटाई की योजना बनाने में मदद मिलती है। इसके अतिरिक्त, जल प्राधिकरण, मॉनसून के दौरान जलाशयों को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकते हैं। भारतएफएस ने मुख्य मॉनसून क्षेत्र वर्षा पूर्वानुमान के कौशल में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाया है, इसने चरम वर्षा घटनाओं के पर्वानमान की सटीकता में २० प्रतिशत मधार किया है। स्वदेशी रूप से विकसित किया जा रहा भारतएफएस, न केवल भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं को उन्नत बनाने के लिए, बल्कि राष्ट्रीय रणनीतिक और आर्थिक लक्ष्यों को आगे ले जाने के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह जलवायु एवं मौसम विज्ञान में स्वामित्व एवं नेतृत्व करने में भारत को सशक्त बनाना ष्आत्मनिर्भर भारतष् दर्शाता है। ये सभी चीजें आत्मनिर्भर भारत तथा मेक इन इंडिया के विज़न के अनुरूप हैं।
इसी तरह उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति के लिए गेम चेंजर बनी एनआरएलएम के लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रश्न संख्या 2386 में सवाल किया। जिसके उत्तर में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने कहा, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को परिवारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में कार्यान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों में संगठित करने का लक्ष्य रखा था। जिसमें जून 2025 तक, कुल 10.05 करोड़ महिलाओं को 90.90 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में संगठित किया गया है। महिला किसान परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए एकीकृत कृषि क्लस्टर आवंटित किए गए हैं। महिला किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार पहुंच के लिए उत्पादक समूहों में संगठित करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है।