अनियंत्रित कार बस से टकराई,कई घायल

ऋषिकेश। रविवार अलसुबह कौडियाला के पास  गलत दिशा की ओर आ रही एक कार रोडवेज की बस से टकरा गयी। इस  हादसे में कई लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस टीम ने कार में सवार दो घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.