भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने की आतंकी हमले की निंदा

1 min read

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पहलगाम में हुई कायरतापूर्ण आतंकी हमले को दुखद और अक्षम्य बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोषियों को कठोरतम सजा देते हुए मोदी सरकार असल कसूरवारों को भी करारा जवाब देगी। वीर सैनिकों की भूमि उत्तराखंड की जनता, पीड़ितों की तकलीफ को महसूस कर सकती है और असीम दुख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में आतंकी हमले में निर्दाेष नागरिको की दर्दनाक मृत्यु को अत्यंत व्यथित करने वाला कहा। उन्होंने इसे कायराना हमला बताते हुए मानवता के खिलाफ निंदनीय और अमानवीय कृत्य बताया है। वहीं जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए, दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और सभी घायलों के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ्य होने होने की कामना की। सरकार द्वारा सेना और स्थानीय प्रशासन की प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा, आतंकवाद न केवल संस्कृति और शांति, बल्कि मानवता के मूलभूत सिद्धांतों पर भी आघात करता है। जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की ऐसी आतंकी साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार इस कुकृत्य का करारा और निर्णायक ज़बाब अवश्य देगी । वहीं जो मानवता के दुश्मन इस जघन्य कृत्य के पीछे हैं उन्हें बख्शा नहीं जायेगा और कठोरतम सजा दी जाएगी। आतंकवादियों और देश विरोधियों के नापाक एजेंडा को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। देश एकजुट होकर पीएम मोदी के साथ है और आतंकवाद से लड़ने के संकल्प पर पहले से अधिक मजबूती से पलटवार करेगा।
उन्होंने कहा, वीर सैनिकों की भूमि, उत्तराखंड के लोग आतंकवाद के दंश को अक्सर झेलते रहे हैं। लिहाजा वे इस हमले में मृत लोगों के परिजनों की पीड़ा को अच्छी तरह  महसूस कर सकते हैं। वहीं इन मानवता के हत्यारों और देश के दुश्मनों के खिलाफ किसी भी तरह की कठोरतम कार्यवाही में पूरी तरह मोदी सरकार के साथ है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.