आप ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए राशन और कंबल से भरी राहत सामग्री पवाणी रवाना की
1 min read
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर आम आदमी पार्टी ने देहरादून से राशन और कंबल से भरी राहत सामग्री रवाना की। राहत सामग्री वाहन को आम आदमी पार्टी की ’प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा उमा गौड़ सिसौदिया और देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय छेत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया’।राशन और कंबल लेकर हिमांशु पुंडीर एवं शुभम कुमार पहुंचे बेघर हुए परिवारों के बीच, हर संभव मदद का दिया भरोसा। देहरादून। उत्तरकाशी जनपद के मोरी क्षेत्र के पवाण-पवनी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने मानवीय पहल करते हुए राहत सामग्री भेजी है। अग्निकांड में कई परिवारों के घर जलकर नष्ट हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने, खाने-पीने और दैनिक जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कदम उठाया। पार्टी की ओर से हिमांशु पुंडीर और शुभम कुमार राहत सामग्री लेकर प्रभावित गांव पहुंचे। उन्होंने बेघर हुए परिवारों को राशन और कंबल वितरित किए तथा उनकी परेशानियों को करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने अग्निकांड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि आग की इस भयावह घटना में जिन परिवारों ने अपना घर और जीवनभर की जमा-पूंजी खोई है, उनका दर्द बेहद पीड़ादायक है। संकट की इस घड़ी में इन परिवारों को केवल सांत्वना ही नहीं, बल्कि ठोस मदद और सहयोग की भी आवश्यकता है।
महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि हमने देहरादून से राहत सामग्री का पहला वाहन रवाना किया है, यह सिर्फ शुरुआत है। पवाणी गांव दुर्गम क्षेत्र में है, वहां तक मदद पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर मुश्किल रास्ते को पार करके वहां पहुंचेंगे। उन्होंने देहरादून की जनता से भी अपील कर कहा इस दुख की घड़ी में पवाणी गांव के भाई-बहनों की मदद के लिए आगे आएं। एक कंबल, एक बोरी राशन भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है।
प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा हो या इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना, पीड़ितों के साथ खड़ा होना हम सभी की सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद करने में विश्वास रखती है। पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके पुनर्वास एवं जरूरतों के लिए हर संभव सहयोग करने का प्रयास जारी रखेगी।
उन्होंने राहत सामग्री पहुंचाने वाले हिमांशु पुंडीर और शुभम कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति और संगठन को ऐसे कठिन समय में पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड ने अग्निकांड से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र पुनर्वास और सामान्य जीवन की वापसी की कामना की।
