स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत, दूसरा गंभीर

श्रीनगर। शनिवार देर रात चमधार स्लाइडिंग जोन के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे में मृतक के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों हादसे के शिकार व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस के अनुसार, चमधार स्लाइडिंग जोन के पास दोपहिया वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जबकि दूसरा प्रथम दृष्टया मृत पाया गया। दोनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दूसरे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर दोबारा पहचान करने के प्रयास में जुटी है। इस मामले मंे पुलिस अन्य थानों से भी संपर्क साध रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.