मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल,दुसरा फरार

1 min read

देहरादून। बीती देर रात प्रेमनगर क्षेत्र के ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और गौ-तस्करों  के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौकशी का आरोपी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी शमीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल गौतस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही फरार आरोपी शमीम निवासी गंदेबड़ा, सहारनपुर की तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी है।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात बाइक सवार दो संदिग्धों को तलाशी के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पिस्तौल दिखाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो मीठीबेरी की ओर टी-स्टेट में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल भेजा गया है।
साथ ही एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल ओर उसके बाद अस्पताल में पहुंच कर पूछताछ की गई है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्यवाई की गई है। पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान 32 वर्षीय इरशाद निवासी खजुनावर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, इरशाद ने इसी महीने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी बरामद की है। फरार आरोपी शमीम निवासी गंदेबड़ा, सहारनपुर की तलाश  जारी है। इस संबध में घायल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.