एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने पर पत्थरों ने खाई में जाने से रोका, दो को मामूली चोटे आयी

मसूरी। उत्तरकाशी से सुबह के समय देहरादून जा रही एक एंबुलेंस भटटा फॉल के समीप रोड पर ब्रेक न लगने से पैराफिट तोड़ कर सडक से बाहर हो गयी, लेकिन गनीमत रही कि रोड से बाहर पत्थरों के कारण एंबुलेंस खाई में जाने से बच गयी व उसमें सवार चालक व हेल्पर को मामूली चोटें आयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

दीपावली के दिन सुबह करीब छह बजे उत्तरकाशी से देहरादून जा रही श्री हरि एंबुलेंस सर्विस की एंबुलेंस यूके 14 टीए 0775 भटटा फॉल के समीप ब्रेक न लगने के कारण सड़क से बाहर हो गयी लेकिन वहां पर पत्थरों के पड़े होने से वह उसमें अटक गयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची व एंबुलेंस में सवार चालक व हेल्पर को निकाला गया जिनकों मामूली चोटें आयी थी वाहन श्री हरि नारायण यादव निवासी पटेल नगर देहरादून चला रहा था व साथ में हेल्पर साहब सिंह निवासी राम राज उत्तर प्रदेश था। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से एंबुलेंस को निकलवा दिया गया व इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है

।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.