इंटर होटल क्रिकेट में रेडिसन, स्टर्लिंग और वेलकम सवॉय की शानदार जीत

1 min read

मसूरी। सर्वे मैदान में चल रही इंटर होटल क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न होटलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया। प्रतियोगिता के पहले सत्र में रेडिसन ने लाइट ऑफ लंढौर को 30 रन से हराया। द वेलकम सवॉय ने द फर्न ब्रेटवुड को एक विकेट से शिकस्त दी, जबकि रूबी ने स्टर्लिंग को 13 रन से पराजित किया। जोन कनेक्ट ने क्लब महिंद्रा को एक विकेट से हराया। वहीं, द वेलकम सवॉय ने जेपी मनोर के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे सत्र में रेडिसन ने रमाडा को 57 रन से हराया। स्टर्लिंग ने लाइट ऑफ लंढौर को 83 रन से शिकस्त दी। रूबी ने रमाडा को 43 रन से, जोन कनेक्ट ने जेपी मनोर को आठ विकेट से और द वेलकम सवॉय ने क्लब महिंद्रा को छह विकेट से हराया। एक अन्य मुकाबले में द फर्न ब्रेटवुड ने जेपी मनोर को तीन रन से पराजित किया। प्रतियोगिता के संचालक सलीम अहमद ने बताया कि सभी टीमें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं और खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता होटल कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.