खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला

मसूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान की आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नेताओं को सार्वजनिक संवाद में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक मुद्दों के बजाय प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बना रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की राजनीतिक हताशा बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक वातावरण दूषित होता है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मदन मोहन शर्मा, भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अनिल गोदियाल, अभिलाष, सोबन सिंह मेहरा, अनीता धनाई, अनीता सक्सेना, कमला थपलियाल, रमेश खंडूरी, जगजीत कुकरेजा, माधुरी शर्मा और विजय बिंदवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.