डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पद की शपथ लेने के बाद डॉ. बिसेन ने उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ और ‘वीरभूमि’ बताते हुए राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनका लक्ष्य संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना और राज्य सरकार व जनता के सहयोग से विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाना होगा।
इससे पूर्व एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान आदि ने उनका स्वागत किया। लोक भवन आगमन पर राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्तूबर को डॉ.बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। लोक भवन पहुंचने पर राज्यपाल का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्तूबर को डॉ. बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.