भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों और प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र
1 min read
देहरादून। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश सह प्रभारी, मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विधानसभा विस्तारकों एवं विधान सभा प्रभारियों को चुनावी रणनीतिक एवं सांगठनिक मार्गदर्शन दिया है। काशीपुर में सम्पन्न इस कार्यशाला में अलग अलग सत्रों में वक्ताओं द्धारा विभिन्न संगठनिक, राजनीतिक, रणनीतिक और चुनावी संरचना का विस्तृत प्रशिक्षण देकर उन्हें चुनावी क्षेत्रों में उतारा है। आगामी चुनावों के दृष्टिगत विस्तारकों एवं प्रभारियों की यह दो दिवसीय कार्यशाला आज सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज , प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जिसमें अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा की किस तरह में चुनाव की दृष्टि से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा की चुनाव सिर्फ जीतने का नहीं बल्कि प्रदेश में सारी विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व प्रदेश जिस तरह चैमुखी विकास कर रहा है वह रुकना नहीं चाहिए। और उसके लिए जरूरी है हमें जनता का विश्वास पुनः हासिल करना, जिसमें आप सब की बहुत अहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने सभी विधानसभा प्रभारी एवं विस्तार को को अपने-अपने क्षेत्र में जीत की शुभकामना देते हुए बूथ सशक्तिकरण के मंत्र पर काम करने के निर्देश दिए।
