विवेकानन्द नेत्रालय में अत्याधुनिक OCT मशीन का उदघाटन
1 min read
देहरादून। रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून से संबद्ध विवेकानन्द नेत्रालय में नेत्र रोगों की बेहतर जांच एवं निदान के लिए अत्याधुनिक ZEISS OCT मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मशीन का उदघाटन एक समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून के सीनियर मैनेजर श्री एस. पी. पंत ने किया।
इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून के सचिव स्वामी असिमात्मानंद जी सहित आश्रम एवं विवेकानन्द नेत्रालय के चिकित्सकगण और भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
OCT मशीन के माध्यम से आंखों की आंतरिक संरचनाओं की विस्तृत जांच में चिकित्सकों को सहायता मिलेगी। यह सुविधा विवेकानन्द नेत्रालय द्वारा समाज को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को और मजबूत करेगी
रामकृष्ण मिशन आश्रम के सेवा-भाव से प्रेरित विवेकानन्द नेत्रालय लंबे समय से जरूरतमंद लोगों को नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस नई सुविधा को नेत्र चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
