महिला अपहरण के प्रयास का मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

1 min read

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना रायपुर पुलिस ने मामले में शामिल एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया डेयरी के लेन-देन के विवाद में आरोपी महिला को डराने पहुंचे थे।
पुलिस के लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम ने घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु पुत्र स्व सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरेापी ने बताया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।  आरोपी के साथ घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमो के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.