कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात
1 min read
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विजय कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 90 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ष्मन की बात ष्का 138वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंत में होने वाले हर संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई रोचक एवं ज्ञानवर्धन जानकारी देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशा मुक्त समाज, पौष्टिक आहार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
प्रधानमंत्री ने मोरिंगा और मिलेट्स जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों के स्वास्थ्यवर्धक लाभों का उल्लेख करते हुए लोगों से अपने खान-पान में पौष्टिक एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
