उत्तराखंड में 641 पहुंचा स्वाइन फ्लू के मामलों का आंकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में भले ही मानसून अंतिम चरण में हो लेकिन बीमारियों से ग्रसित मरीजों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके पीछे की मुख्य वजह मौसम में अचानक हो रहे बदलाव माना जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 641 हो गया है। वहीं, डेंगू और कोविड के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।
सीजनल बीमारियों के बीच सीजनल इन्फ्लुएंजा से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि अभी तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। राहत भरी खबर ये है कि कुल मरीजों में से 600 मरीज ठीक हो चुके हैं। 39 मरीजों का इलाज जारी है। स्वाइन फ्लू की वजह से अभी तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के भीतर स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से अकले देहरादून जिले में 9 मामले और अन्य जिलों में 6 मामले सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के अलावा, डेंगू और कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रही है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.