गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ चार दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन
मसूरी। गणेश महोत्सव समिति के तत्वाव्धान में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि अगले बरस फिर आना के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें श्रद्धालु गुलाल बिखेरते व ढोल की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे व प्रतिमा को भावुक होकर यमुना नदी में विसर्जित किया गया।
गणेश महोत्सव समिति की ओर से चार दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के साथ हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भरे मन से भगवान गणेश को विदाई दी व अगले बरस आने का न्योता दिया। विसर्जन शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से लंढौर बाजार, शहीद भगत सिंह चैक होते हुए यमुना नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर गुलाल डाल व नृत्य कर खुशी खुशी बप्पा को विदा किया। चार दिवसीय गणेश महोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए व विभिन्न धार्मिक आयोजनों, डांडिया नृत्य, भजन संध्या आदि कार्यक्रम किए गये। इस मौके पर गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पंवार, अरूण वर्मा, शानू वर्मा, अंकित अग्रवाल, अनुज गोयल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
