तीन पुरातन छात्रों ने 70 छात्रों को ट्रैकशूट वितरित किए

मसूरी। आरएन भार्गव इंटर कालेज में विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के बाद रिटायर होने पर विद्यालय पहुंचे व पुरानी यादों को ताजा किया वहीं उन्होंने विद्यालय में पढने वाले 70 से अधिक छात्रों को ट्रैकशूट वितरित किए।
आरएन भार्गव पहुुंचे पुरातन छात्र डिप्टी जनरल मैनेजर ओएनजीसी रिटा, दीपेंद्र सिंह चंद डिप्टी डायरेक्टर जियोलॉजी विभाग रिटा, व चीफ प्रबंधक पीएनबी सुनील कुमार टम्टा ने विद्यालय का निरीक्षण किया व पुरानी यादें ताजा की। वहीं कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने पर उन्होंने मुकाम हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने पुराने शिक्षकों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया व कहा कि यहंा के बच्चे टेलेंटेड है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व में विद्यालय जाकर छात्रों को ट्रेैकशूट  देने का आश्वासन दिया था व आज वह गुणवत्तायुक्त ट्रेैकशूट लेकर विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय भटट व छात्रों ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया वहीं उन्होंने भविष्य में विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने का भी भरोसा दिया व कहा जिस चीज की जरूरत हो उन्हें अवगत करायें।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.