मसूरी की छात्रा आरोही ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल काउंसलर पद पर जीत दर्ज की

1 min read

मसूरी। मसूरी की रहने वाली आरोही भट्टाचार्य ने 18 सितंबर को आयोजित दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज की है। साउथ कैंपस स्थित आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में हैप्पी क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए आरोही ने भारी मतों के अंतर से सेंट्रल काउंसलर का पद हासिल किया। शैक्षणिक उत्कृष्टता और बुलंद इरादे के दम पर उन्होंने देश के सबसे प्रमुख छात्र राजनीति के मंच तक पहुँचने का यह सफर एक दृढ इंच्छा शक्ति का परिचय दिया। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली, मसूरी की पूर्व छात्रा आरोही ने पीसीएम स्ट्रीम से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2023-24 में सीजेएम वेवरली में स्कूल प्रीफेक्ट भी रहीं। उन्होंने 2025 में एनटीए सीयूईटी परीक्षा के माध्यम से एनआईआरएफ  रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया व प्रतिष्ठित एआरएसडी कॉलेज के बीएसई आनर्स फिजिक्स प्रोग्राम में दाखिला लिया। स्ट्रोफिजिक्स के प्रति अपने जुनून और फिजिक्स में शोध करने के अपने दूरगामी लक्ष्य से प्रेरित होकर आरोही भटटाचार्य ने इसके साथ ही आईआईटी पटना से हाइब्रिड बीएसएमएस डिग्री में प्रवेश लिया व वर्तमान में तीसरा सेमेस्टर कर रही हैं। संगीत और जनसेवा उन्हें विरासत में मिली व कला और जनसेवा से गहराई से जुड़े परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरोही अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पारिवारिक संस्कारों को देती हैं। पिता रितेश के. भट्टाचार्य, जो सीजेएम वेवरली मसूरी में संगीत शिक्षक हैं और उत्तराखंड के एक जाने-माने संगीतकार हैं। वह पद्मश्री कैलाश खेर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और अगले महीने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के साथ एक नये म्युजिक एलबम में नजर आयेंगी। उनकी माता निशा भटटाचार्य समर्पित लोक सेवक है जो पिछले दो दशकों से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन मसूरी में प्रशासनिक पद पर कार्यरत है। उनकी जीत से मसूरी व देहरादून मे खुशी की लहर है। जीजेएम वेवरली की प्रधानाचार्या सिस्टर बीना जॉन व स्कूल स्टाफ ने आरोही की उपलब्धि पर खुशी व गर्व किया है व उन्हें बधाई दी।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.