गुरू सिंह सभा लंढौर का 109वां सालाना समागम 26 व 27 सितंबर को

मसूरी। गुरू सिंह सभा लंढौर का 109 वां सालाना दो दिवसीय समागम 26 व 27 सितंबर को होगा। जिसके तहत 26 सितंबर को नगर कीर्तन शोभायात्रा गुरूद्वारा लंढौर से निकाली जायेगी व लाइब्रेरी स्थित गुरूद्वारे में समाप्त होगी। वहीं दोनों दिन गुरूद्वारें में धार्मिक आयोजन शबद कीर्तन, व्याख्यान, व लंगर आदि का आयोजन किया जायेगा।
गुरू सिंह सभा के 109 वें सालाना समागम पर 26 सितंबर को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जायेगी जो लंढौर से मलिगार चैक, लंढौर चैक, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चैक, इंद्रमणि बडोनी चैक शहीद स्थल होते हुए गांधी चैक तक जायेगी व गुरूद्वारा लाइब्रेरी मंे समापन होगा। वहीं 26 सितंबर को लंढौर गुरूद्वारें में प्रातः भोग अखंड पाठ साहिब, शबद कीर्तन, व्याख्यान, व लंगर का भी आयोजन किया जायेगा। 27 सितंबर को नितनेम, शबद कीर्तन, व्याख्यान, व दीवान की समाप्ति विश्व शांति की अरदास व लंगर के साथ की जायेगी। नगर कीर्तन में गुरू नानक सैटेनरी स्कूल बैंड, कीर्तनी बच्चे, गतका पार्टी, देहरादून से कीर्तनी जत्थे प्रतिभाग करेंगे। वहीं भाई रूबलप्रीत सिंह हजूरी रागी दरबार श्री पांवटा साहिब, व हजूरी रागी भाई अनुज सिंह गुरू सिंह सभा लंढौर गुरूद्वारें में शबद कीर्तन करेंगे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.