यूनियन बैंक ने केंद्रीकृत बैंकिंग इंटेलिजेंस हब यूनियन सुदर्शन का उद्घाटन किया

1 min read

देहरादून। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने  बैंक की पूर्णतः स्वचालित, केंद्रीकृत बैंकिंग इंटेलिजेंस हब श्यूनियन सुदर्शनश् का उद्घाटन किया, जो इसकी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एम.एस. मार्ग, मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में संजय लोहिया (आईएएस), सचिव, वित्तीय सेवाएँ विभाग, भारत सरकार ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ आशीष पाण्डेय के साथ नितेश रंजन, रामसुब्रमणियन एस, कार्यपालक निदेशक और प्रकाश बलियारसिंह, डॉ. प्रीति जय राव तथा प्रकाश चंद्र कांडपाल, बैंक के बोर्ड के गैर-कार्यपालक निदेशक उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्य बैंकों, एलआईसी और भारतीय बैंक संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों हेतु सुविधा बढ़ाने, परिचालन दक्षता में सुधार करने और निर्बाध बैंकिंग सेवाओं को सक्षम करने के उद्देश्य से 14 नई कार्यनीतिक पहल का आरंभ किया। क्षेत्र कर्मियों के साथ व्यापक शोध और परामर्श के बाद डिजाइन की गई इस पहल का उद्देश्य बैंक के सिस्टम को अधिक स्पष्टता के साथ नेविगेट करने और प्रतिक्रिया देने में सहायता प्रदान करना है, जिससे कर्मचारियों को विश्वास, गति और स्वामित्व के साथ ग्राहकों की सेवा करने में सशक्त बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में ‘यूनियन बैंक संग्रहालय’, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पूर्ववर्ती कॉर्पोरेशन बैंक और पूर्ववर्ती आंध्रा बैंक के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, बैंक के विकास और मील के पत्थर को प्रदर्शित करते हुए, इसकी विरासत, संस्कृति और भारत के बैंकिंग और वित्तीय परिदृश्य में योगदान का जश्न मनाया गया। अपने संबोधन में, मुख्य अतिथि संजय लोहिया, आईएएस, सचिव, डीएफएस, एमओएफ, भारत सरकार ने आज के डिजिटल बैंकिंग परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने, साइबर आघात सहनीयता को सुदृढ़ करने, ग्राहक-केंद्रित सेवा वितरण को बढ़ाने और संवहनीय कारोबार विकास का समर्थन करने के लिए प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। इस अवसर पर आशीष पाण्डेय, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि यूनियन सुदर्शन एक स्मार्ट, अधिक तीव्र और भविष्योन्मुखी संस्थान के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.