आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 25 सितंबर से

मसूरी। आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 25 से 27 सितंबर तक आर्य समाज मंदिर में आयोजित किया जायेगा। जिसमें आर्यसमाज के उपदेशक, ज्ञान की गंगा बहायेगें, भजनोपदेशक अपनेह भजनों से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करेंगे वहीं हवन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।
आर्य समाज मसूरी के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में देश के जानेमाने आर्यसमाज के उपदेशक, भजनोपदेशक अपने विचार व भजनों की प्रस्तुति देंगे वहीं प्रसाद वितरित किया जायेगा। उन्हांेने बताया कि 25 व 26 सितंबर को प्रातः कार्य साढे सात बजे से साढे नौ बजे तक यज्ञ, भजनोपदेश, प्रवचन व प्रसाद वितरण होगा, 27 सितंबर को प्रातःकाल साढे आठ बजे से साढे ग्यारह बजे तक गायत्री महायज्ञ, भजन, प्रवचन, पूर्णाहुति व ऋषि का लंगर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आचार्या द्रोणस्थली आर्य कन्या गुरूकुल महाविद्यालय देहरादून, डा. अन्नपूर्णा, प्रखर विद्वाान व ओजस्वी वक्ता आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, भजनोपदेशक प. सुमित्र अंगिरस प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रणव साहनी, संजय अग्रवाल, सतीश कुमार, अनुराग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.