मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को स्टेशनरी व फल वितरित किए
मसूरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिध धामी के जन्म दिन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता महात्मा योगेश्वर शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज पहुंचे व विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बड़ा खुशी का दिन है जिसमें उनका जन्म दिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री धामी लगातार नये कीर्तिमान विश्व में स्थापित कर रहे है, जिनका लोहा देश के नेता व कार्यकर्ताओं सहित लोग मान रहे है। युवा मुख्यमंत्री होते हुए उन्होंने अनेक ऐसे कार्य किए जिससे उनका देश में सम्मान व मान बढा। उन्होंने यूसीजी, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण कानून, ला कर नये कीर्तिमान स्थापित किए व गलत नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ इस संबध में सुझाव साझा किए गये व युवा संकल्प दिवस के रूप में उनका जन्म दिन मनाया । उन्होने कहा कि जेनजी हमारे देश का शब्द नहीं है न ही यहां के युवा भ्रमित है हमारे युवा देश व प्रदेश के साथ है व पार्टी के साथ है। युवा कांग्रेस व अन्य दलों के भ्रामक प्रचारों से उन्हें सबक सिखायेगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अनुज तायल, रमेश खंडूरी, सभासद अनिल गोयल, कुशाल राणा, शिव अरोड़ा, उज्जवल नेगी, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।
